Sunday, April 3, 2016

क्या परशुराम ने किया था धरती को क्षत्रियविहीन??? Parshuram real story

क्या परशुराम ने किया था धरती को क्षत्रियविहीन????


सुनिए सटीक जवाब।
1-परशुराम की शत्रुता सिर्फ महिष्मती के हैहय वंशी अर्जुन से थी जिसने उसके पिता का वध किया था। परशुराम ने हैहय वंश के क्षत्रियो का विनाश किया था न कि सभी क्षत्रियो का।

2-ये घटना भगवान राम से भी पहले की है अगर उससे पहले ही क्षत्रिय खत्म हो गये होते तो अयोध्या का सुर्यवंश जिसमे दशरथ राम लक्ष्मण और मिथिला के जनक जैसे दुसरे क्षत्रिय वंश कैसे बचे रहे?जबकि जब शिव का धनुष टूटा था तो वहां परशुराम के आने और उनके लक्ष्मण से वाद विवाद कैसे होता?

3-उसके बाद महाभारत काल में भी परशुराम का भीष्म और कर्ण को युद्ध की शिक्षा देने का जिक्र आता है। अगर पहले ही सभी क्षत्रिय खत्म हो गये होते तो महाभारत काल में जो अनेक क्षत्रिय वंश थे वो कहाँ से आ गये?

4-उपरोक्त से स्पष्ट है कि परशुराम द्वारा क्षत्रियो के पूर्ण विनाश की कथा ब्राह्मणों द्वारा क्षत्रियो पर श्रेष्ठता स्थापित करने के लिए गढी है जो सत्य नही है।

5-परशुराम की शत्रुता जिस हैहय वंश से थी उसका भी पूर्ण विनाश नही हुआ था बल्कि सह्स्त्रजुन के पुत्र को महिष्मती की गद्दी पर बिठाया गया था। आज भी हैहय वंश के राजपूत बलिया जीले में मिलते हैं। हैहय वंश की शाखा कलचुरी राजपूत है जो आज भी छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिलते हैं।

आप ही बताओ कि अगर सभी क्षत्रिय को परशुराम ने खत्म कर दिया होता तो रामायण और महाभारत के काल में क्षत्रिय वंश कहाँ से आ गये?

यदि परशुरामजी के अवतार धारण करने का समय निर्धारित किया जाये तो उन्होनें  भगवान राम से बहुत पहले अवतार धारण किया था। और उस समय कार्तवीर्य के अत्याचारों  से प्रजा तंग आ चुकी थी। कार्तवीर्य उस समय अंग आदि 21 बस्तियों का स्वामी था परशुराम ने अवतार धारण करके कार्तवीर्य को मार दिया और इस संघ को जीतकर कश्यप ऋषि को दान में दे दिया। यह अवतारी कार्य पूरा करने के तुरंत बाद ही वे देवलोक सिधार गये।

परशुराम के देवलोक चले जाने के बाद उसके अनुयायियों ने एक परम्परा पीठ स्थापित कर ली जिसके अध्यक्ष को परशुराम जी कहा जाने लगा। यह पीठ रामायण काल से महाभारत काल तक चलती रही। इसलिय़े मूल परशूराम नही बल्कि परशूराम पीठ के अध्यक्ष सीतास्वंयंवर के अवसर पर आये थे। नहीं तो विष्णु के दो अवतार इक्ट्ठे कैसे होते क्योंक परशूरामजी को यह पता नही था कि राम का अवतार हो गया है या नही। किंतु जब राम की पर भृगु चिन्ह देखा तो उन्हे संदेह हुआ और अपने संदेह के निवारण के लिए अपना धनुष- बाण जिसका चिल्ला केवल विष्णु ही चढ़ा सकते थे, राम को दिया।

राम रमापति कर धनु लेहू।

            खेंचत चाप मिटहू संदेहू ।।    रामचरित मानस(अयोध्या काण्ड)

राम ने जब सफलतापूर्वक धनुष का चिल्ला चढ़ा दिया तो परशुराम को भी अपनी स्थिती का पता लगा और वे अपनी गलती की क्षमा मांगकर महेन्द्र पर्वत पर तपस्या के लिए चले गए। इसी प्रकार परशुराम पीठ के अध्यक्ष ही भीष्म के साथ लडे थे। और उनको भी हार का मुँह देखना पडा था। इसी तरह है शंकराचार्य पीठ। आजकल भी शंकराचार्य ने जो चार पीठ स्थापित किये थे, उनके सभी के अध्यक्षों को शंकराचार्य कहा जाता है।

यदि परशुराम इक्कीस बार पृथ्वी को क्षत्रिय से खाली कर देते तो आज इतने क्षत्रिय कहा से आते। आज भी क्षत्रियों की गणना की जायें तो वे अन्य सभी जातियों से अधिक मिलेंगे। दूसरा प्रश्न यह है कि परशुराम ने रामायण काल में अयोध्या और जनकपुर को क्यों समाप्त नही किया। महाभारत काल में क्षत्रियों के अनेक राज्य थे। कौशल नरेश का सूर्यवंश, मगध का ब्रहदर्य वंश, हस्तिनापुर का चंद्र वंश। चंद्रवंशिय क्षत्रियों का राज्य उस समय लगभग समस्त विश्व में था वहां के सभी राजा महाभारत के युद्ध मे और फिर युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में सम्मिलित हुए थे । वे सभी परशुराम से कैसे बचे रहे। और महाभारत का युद्ध करने के लिए 18 अक्षोहिणी सेना कहा से आयी। इस मत के समर्थक एक बार फिर तर्क देते है कि परशुराम ने तो केवल मदांध और अत्याचारी कार्तवीर्य के 100 पुत्रों में से 95 तो परशुराम के साथ लड़ते लड़ते मारे गए और बाकी 5 बचे थे। जिनमें जयध्वज ने राज्य की बागडोर संभाली थी। तालजंघ और ताग्रजंध इसी वंश में हुए। मोरध्वज जिन्होने अपने पुत्र को आरे से चीर कर श्रीकृष्ण के शेर को अर्पित किया था, हैहय वंश में ही उत्पन्न हुए थे। यह वंश आज भी विद्यमान है।

रामायण काल में अयोध्या और जनकपूर आदि क्षत्रियों के प्रसिद्ध राज्य थे। असुरों का राजा महा अत्याचारी रावण जिसने सब ऋषि- मुनियों के नाक में दम कर रखा था को परशुराम ने क्यों नही मारा। महाभारत में अनेक अत्याचारी राजा थे जैसे- कंस, शिशुपाल, जरासंध, कौरव आदि सब को परशूराम ने क्यों नही मारा। यदि सभी अत्याचारियों को परशुराम ही मार डालते तो श्रीकृष्ण को अवतार धारण करने की क्या जरूरत थी।।

संदर्भ--
1-ईश्वर सिंह मुंढाड कृत राजपूत वंशावली
2-टीम राजपूताना सोच

18 comments:

  1. Bewkoof tum to rajpooto ki badai krne ke liye puri history apne hisab se likh di ....

    ReplyDelete
    Replies
    1. agar wo bevkuf he
      Tum us bewkuf ka blog kyu pad rahe ho

      Delete
  2. to tum bta do sahi kya hai.. and ye history nhi mythology hai

    ReplyDelete
  3. Ye sab sahi hai kyonki mai bhi usi haihav bansi hoo.

    Aur rahi bat marne ki to parshuram me kurukshetra me ladne ki sahas nahi tha .
    Tabhi to nihatthe rajputo ki sir latakake bujadqli se mara tha.

    Ye hai bujdil persuram ki satyata.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Kaha se ho bhai m bhi haihaibansi hu

      Delete
  4. Aur raja Arjun agar dushta the to aaj bhi log unki puja kun karte hai ... unke bohot sare mandir hai .. ye arjun se patshiram ki dushmani hone ki story mai gadbad hai ..

    ReplyDelete
  5. Rajput meh 3 vansh hai sooryavanshi, chandravanshi, agnivanshi
    Parshuram ne chandravanshi khastryie ka sanhar Kiya tha na ki sabhi ka, aur sabhhi chandravanshi khastryie Ko Ni mara tha

    ReplyDelete
    Replies
    1. ये व्याख्या गले के नीचे नहीं उतरती क्योंकि परशुराम ने 21 वार क्षत्रिय विहीन किया, इसमें सभी क्षत्रिय शामिल हैं. आप तो सिर्फ ये बतायें कि फिर आज के क्षत्रिय आये कहां से?

      Delete
  6. Guys sach main bhagwan parshuram ne dharti ko shartiya viheen kar diya tha but phir unhone 1 ko choda tha aur bad main bhagwan shiv ko bachan dia ab wo kise Rajput kk nhi marenge nhi toh aaj bhi khtam kar skte h wo
    Aur tum aaj Rajpoot ho rajput desh k liye ladte h so be patriotic sach pehchan kar he blog kia karo dost
    Brahaman sambhle toh chankya bigde toh parshuram

    ReplyDelete
  7. Ab lagta hai mujhe bhi sodh karna padega, kafi vidambanaye hai, Aur bahut hadd Tak Bhai ne sahi blog likha hai, bhagwan parsuran ne pahle sahastrarjun Aur unke vans ko khatma kiya tha uske bad unhone ek peeth taiyar ki jiska netritva bhi swayam kar rahe the we desh bhar me bhargwo ko ekathhit karte Aur haihaivanshiyo ko markar sampati unko Dan karke aage badhte gye aise hi unhone 21 abhiyano ka netritva kiya fir himalay par jakar tapasya me leen ho gye.
    Wo desh ke kone kone me ghumkar haihaivanshiyo ko dhund kar yuddha karke marte Aur Jo bhagwan mankar Saran me jata use bhi wo mardete kyuki unhone pran liya tha isliye unhe nirdayi bhi kaha jata rha.
    Us samay haihaivanshiyo me hahakar macha tha, kuchh yudha karke mare gye, kuchh aise hi nihatthe mare gye,kuchh ne us samay dar ke mare mahan rishiyo ke Saran me chale gye jha parshuram ji Aur unke peeth ke log akraman nahi karte the.
    Kuchh bhargwo ne bhagwan ko khus Karne ke liye swayam akramankari ban gye Aur sabhi kshatriyo par akraman Karne lage lekin jyadatar mare gye ye sab dekhkar Aur Brahma ji ke kahne par hi parshuram ji ne Shanti vyavastha ke liye Himalaya chale gye.

    To unhone aatatayi haihaivanshiyo ko jyada Mara kuch begunaho ko bhi vachan ke khatir mara, lekin samool vinash kewal atatayio ka kiya.

    Bahut se haihaivanshi Jo rishiyo ke yha Saran li thi Aur kuchh haihaivanshi to parshuram ji ke is pran se anbhigya bhi the Aur parshuram ji bhi unke Tak nahi pahuche kyuki wo Anya rajvanshiyo ke madhya me rahte the Aur aaj bhi madhya Pradesh ke bahut se jilo me uttar Pradesh ke baliya,gajipur, Varanasi Aur Anya kayi jilo me haihaivanshiyo ka samooh rahta hai.

    Meri kahi hui sari bate bahuto ko satik na lage to swayam bhagwan parshuram ji hi sacchai Bata sakte hai😆😆

    Jai Shri Ram
    Jai Shri parshuram
    🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  8. बिलकुल सहि पोस्ट

    ReplyDelete
  9. Kalchuri or kalhar full majority me agar enko 21 bar mara hota to kaha se majority hoti inki sachai to ye he ki ye alg vansh he na ki haihaye vansh ye jabrjasti haihaye vanshi batate he syd ye khud hi apna itihas bhul gaye he isliye dusro ke itihas me khud ko ad kar rahe are bhai tum apni alg pahchan banao kyu dusro me ghuse ja rahe ho

    ReplyDelete
  10. Parsuram ke bare me sahi likha gaya hai.woh vishnu avtar nhi the.agar the to ram ko pehchan kyun nahi paye. Ravan ko kyun nahi mar paye.? Iska matlab woh ravan ko brahman swajatiy hone ke karan nahi mara? Jab 1 samay me vishnu parsuram ke avtar me the to ram ka avtar kyun liya? Yeh to chodiye krishna ka avtar kyun nahi liya us samay bhi to parsuram the.parsuram apne maa ko kyun mara ya unke bap ne kis apradh ka saja renuka ko dene ko kaha? Renuka ki kya galti thi? Samajhdar log samajh gaye ki renuka ki kya galti rhi hogi.

    ReplyDelete
  11. Sab chhatriy Raja maharaja nahin the na kuch garibi the UN logon ne janm liya vo Raja maharaja ban Gaye!!

    ReplyDelete